Thursday, January 31, 2019

क़ुदरती तौर पर पैदा बच्चे ऑपरेशन से पैदा बच्चों की तुलना में ज़्यादा सेहतमंद

हमारे शरीर के अंदर और बाहर हज़ारों क़िस्म के कीटाणु और दूसरे छोटे जीव आबाद होते हैं. इन्हें माइक्रोबायोम कहते हैं.
कुछ ख़राब बैक्टीरिया हमें बीमार कर देते हैं. तो, कुछ हमें सेहतमंद रखने के लिए ज़रूरी हैं. हमारी बड़ी आंत में अरबों की तादाद में माइक्रो-ऑर्गेनिज़्म होते हैं.
इनमें कीटाणु, वायरस, फफूंद और जीवों की दूसरी क़िस्में होती हैं. वैज्ञानिक अब इस माइक्रोबायोम को इंसान के शरीर का एक अंग कहने लगे हैं.
हर इंसान में अलग-अलग तरह के माइक्रोबायोम होते हैं. इनका ताल्लुक़ किसी इंसान के खान-पान, रहन-सहन, भूख और मूड से होता है.
हालांकि इस दिशा में काफ़ी रिसर्च हो चुकी हैं. लेकिन, इन माइक्रोबायोम का हमारी सेहत में कितना अहम रोल है, इस बारे में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है.
रिसर्च में पाया गया है कि हमारा खान-पान माइक्रो-बायोम को बहुत हद तक असरअंदाज़ करता हैमिसाल के लिए ज़्यादा प्रोटीन और कम फ़ायबर लेने से कैंसर जैसा मर्ज़ पैदा करने वाले सेल पैदा होने की गुंजाइश ज़्यादा होती है.
ख़ास तौर से जानवरों का गोश्त इसके लिए अहम रोल निभाता है. वहीं, रेशेदार खाना लेने से पेट में जलन की शिकायत कम होती है.
पेट साफ़ रहता है जिससे रोगों से लड़ने की ताक़त बढ़ जाती है. इस संबंध में अभी तक जितनी रिसर्च की गई हैं, उन सभी का सैम्पल साइज़ बहुत छोटा रहा है.
लिहाज़ा अब बड़ा सैंपल साइज़ लेकर बड़े पैमाने पर रिसर्च की जा रही है.
मिसाल के लिए अमरीकन गट स्टडी प्रोजेक्ट के तहत क़रीब एक हज़ार अमरीकियों की आंत के माइक्रोबायोम पर रिसर्च की जा रही है.
इस प्रोजेक्ट के साइंटिफिक डायरेक्टर डेनियल मैक्डोनाल्ड के मुताबिक़, "अभी तक की रिसर्च के मुताबिक़ जिन लोगों के खाने में फल और सब्ज़ियां ज़्यादा शामिल थीं..."
"उनकी आंत में कई तरह के माइक्रोबायोम पाए गए जो कि काफ़ी सेहतमंद थे."
"हालांकि अभी ये कहना मुश्किल है कि अगर फल सब्ज़ी ज़्यादा खाने वालों को किसी दूसरी तरह का खाना दिया जाए तो उनके माइक्रोबायोम पर इसका क्या असर पड़ेगा."
बीते कुछ वर्षों में प्रो-बायोटिक्स को लेकर लोगों में जागरूकता कुछ ज़्यादा ही बढ़ी है. बाज़ार में ना सिर्फ़ प्रोबायोटिक्स के सप्लीमेंट मौजूद हैं.
बल्कि कई तरह के अन्य प्रोडक्ट भी उपलब्ध हैं जो ज़ायक़े के लिए खाए जाते हैं. जैसे कि प्रोबायोटिक दही.
दरअसल, प्रोबायोटिक्स ऐसे बैक्टीरिया हैं जो रोगनिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. कई तरह की पेट की बीमारियों, ख़ास तौर से अल्सर के इलाज में इनसे काफ़ी मदद मिलती हैहालांकि इनका इस्तेमाल कितना और कब तक करना चाहिए, इस पर अभी रिसर्च जारी है.
अपनी रिसर्च के आधार पर इसराइल के प्रोफ़ेसर एरन एलिनाव का कहना है कि हर इंसान को प्रोबायोटिक्स फ़ायदा ही करे, ये ज़रूरी नहीं.
उन्होंने 25 लोगों को दो ग्रुप में बांट कर ये रिसर्च की थी. एक वो ग्रुप था जिनकी बड़ी आंत में ऐसे माइक्रोबायोम मौजूद थे जो प्रोबायोटिक्स के साथ तालमेल बैठा सकते थे.
ऐसे लोगों को प्रोबायोटिक्स लेने का फ़ायदा हुआ. लेकिन दूसरा वो ग्रुप था जिनकी बड़ी आंत में प्रोबायोटिक्स के साथ तालमेल बैठाने वाले जीवाणु नहीं थे.
ऐसे लोगों को इसका कोई फ़ायदा नहीं हुआ. हालांकि इस रिसर्च का सैम्पल साइज़ बहुत छोटा था.

No comments:

Post a Comment